रौशनी स्वस्थ भारत अखंड भारत
डॉ सुनील दंड द्वारा संचालित कार्यक्रम मिशन रौशनी स्वस्थ भारत अखंड भारत “One Mission Healthy Nation” का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को प्रकृति से जोड़कर हेल्थी ग्रीन जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, संस्कृति (योग , कला, पारंपरिक रिति रिवाज पर्यावरण संरक्षण)और संस्कारों को अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना और साथ ही साथ स्वास्थ्य की रक्षा करना है। सबका साथ स्वस्थ भारत का विकास, आइए रौशनी स्वस्थ भारत अखंड भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और भारत को स्वस्थ भारत अखंड भारत बनाने में राष्ट्र हित में सहयोग करें।
रौशनी स्वस्थ भारत अखंड भारत कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर वार शनिवार सांय काल 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होने जा रहा है ठिकाना श्री राधे गोविन्द देव जी मंदिर के द्वार, कार्यक्रम में स्वास्थ्य की बात डॉ सुनील दंड के साथ और संकीर्तन ब्रज कीपर ध्रुव शर्मा जी और स्वर्णा श्री जी के साथ।
