🌞 नमस्कार मुद्रा – सूर्य नमस्कार की पहली सीढ़ी
प्यारे मित्रों,
आप सभी को हमारा मुस्कुराता हुआ नमस्कार।
“एक कदम स्वास्थ्य से आनंद की ओर” कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
आप सभी कैसे हैं? आप सभी अवश्य अच्छे होंगे, क्योंकि आप नियमित रूप से योग करते हैं।
याद रखिए —
“हम किसी को बदल नहीं सकते, लेकिन **योग किसी को भी बदल सकता है।”
आज का विषय: सूर्य नमस्कार की प्रथम अवस्था – नमस्कार मुद्रा
हम सूर्य नमस्कार के विषय में पहले भी चर्चा कर चुके हैं।
आज हम उसकी प्रत्येक अवस्था और आसन को क्रमबद्ध रूप से समझेंगे, ताकि हम उन्हें शुद्ध विधि से कर सकें और उनका पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।

सूर्य नमस्कार के 12 चरण होते हैं, जिनमें कुल 7 प्रमुख आसन समाहित हैं।
आज हम आरंभ करेंगे प्रथम चरण – नमस्कार मुद्रा से।
नमस्कार मुद्रा करने की विधि
- सबसे पहले सम-स्थिति में अपने दोनों पैरों को मिलाकर खड़े हो जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों को छाती के सामने जोड़ते हुए नमस्कार मुद्रा बनाएं।


सामान्य त्रुटियाँ जो लोग करते हैं:
- कई लोग कोहनियों को तान देते हैं, जिससे एक घमंड का भाव झलकता है। सूर्य भगवान को नमस्कार आदरभाव से करना है, अहंकार से नहीं।
- कुछ लोग हाथों से छाती को क्रॉस कर लेते हैं, जिससे फेफड़े सिकुड़ जाते हैं और श्वास छोटी हो जाती है।
सही मुद्रा:
- कोहनियाँ थोड़ी ढीली रखें।
- हाथों को उठाते हुए डायाफ्राम के पास लाएं और जोड़ते हुए छाती के मध्य (sternum) पर टिकाएं।
- दोनों अंगूठे आपस में मिले हों, और उरोस्थि से सटे हों।
त्रिकोण और ऊर्जा का संबंध
- मंदिर, मस्जिद, चर्च, पिरामिड – ये सभी त्रिकोणीय संरचनाएं हैं।
- त्रिकोण एक ऊर्जा स्रोत है।
- नमस्कार मुद्रा बनाते समय हमारे हाथों का भी त्रिकोण बनता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
इसलिए, नमस्कार मुद्रा लगाते समय आपके मन में सूर्य देव के प्रति आदर भाव होना चाहिए।
ध्यान और आभार
नमस्कार मुद्रा में आते ही:
- आंखें बंद करें
- मन में कहें:
“हे सूर्य भगवान, आपकी तेज किरणें और लालिमा हमें प्राप्त हो।”
आगे क्या?
आगामी लेखों में हम बताएंगे:
- सूर्य नमस्कार की तैयारी कैसे करें
- कैसे इसे सही विधि से करें और उसका पूर्ण लाभ प्राप्त करें।
तो प्यारे मित्रों,
आप सभी को हमारा सत्-सत् नमन।
आप सभी खुश रहें, मस्त रहें, आनंदित रहें।
आपका बहुत-बहुत आभार।
धन्यवाद।
योगाचार्य ढाकाराम
संस्थापक – योगापीस संस्थान