Skip to main content
23-Nov-2023

कंधों के लिए योग – स्कन्ध चक्र क्रिया

योगाचार्य ढाकाराम

सभी को हमारा मुस्कुराता हुआ नमस्कार। एक कदम स्वास्थ्य से आनंद की ओर कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है।

आज हम सीखेंगे स्कन्ध चक्र क्रिया। यह बहुत ही आसान क्रिया है जो आपके कंधे में जकड़न, कंधे में दर्द और गर्दन के दर्द में बहुत राहत देने वाला है। मैं पक्का बोलता हूँ कि अगर आप इसे नियमित करेंगे तो इस प्रकार के दर्द होंगे भी नहीं। अगर आपकी इस प्रकार का दर्द है तो यह दर्द चल जाएगा।

इस क्रिया को करने के लिए आप किसी भी आसान में बैठ जाए। अगर आप नीचे ना बैठ पाए तो आप कुर्सी पर, सोफे पर और बेड पर बैठ जाएं। यह क्रिया आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं और खाना खाने से पहले भी कर सकते हैं।

स्कन्ध चक्र क्रियाविधि

दोनों हाथों को धीरे-धीरे उठाते हुए कंधे के बराबर फैला देंगे। अब हाथों को कंधों से घुमाते हुए हथेलियां को आकाश की ओर करेंगे। दोनों कोहनियों को मोड दें और उंगलियों को अपने कंधों के ऊपर प्यार से रखें। अपने दोनों कोहनियों को अपनी छाती के सामने मिला ले। एकदम धीरे-धीरे अपनी कोहनियों को ऊपर की तरफ़ ले जाते हुए धीरे धीरे पीछे फिर नीचे उसके बाद सामने दोनों कोहनी को आपस में मिलाने का कोशिश करते हुए गोलाकार घुमाएंगे। धीरे-धीरे गोला बनाते हुए यह क्रिया तीन से चार बार करेंगे। एक चक्र घूमने में कम से कम 20 सेकंड का समय लेंगे। अब हम इस क्रिया को विपरीत दिशा में दोहराएंगे। कोहनियों को सामने मिलाते हुए नीचे की ओर फिर पीछे उसके बाद ऊपर से ले जाते हुए सामने कोहनी को मिलाकर एक चक्र बनाएंगे। ऐसे इस क्रिया को भी हम जितनी बार सीधा गोलाकर घुमाया था उतने ही बार उल्टा घुमाएगे। अब आप करने से पहले और इस क्रिया को करने के बाद के आंखें बंद करके अंतर को महसूस करने करे।

अब आप देखेंगे कि आपको आपके कंधे में हल्कापन महसूस हो रहा है। एक व्यायाम की तरह हो गई है क्योंकि इसमें आपने आंखें खुली रखी है। जब आप यह क्रिया करें तो हमेशा अपनी आंखें बंद करके इसे महसूस करते हुए करें तभी यह आपको पूरा फायदा देगा।

मैंने अक्सर देखा है कि यह क्रिया गति के साथ करते हैं। प्यारे मित्रों गति के साथ ज्यादा बार घुमाने से है यह उतना फायदा नहीं देगा जितना फायदा यह आपको धीरे-धीरे घुमाने से देगा। जब आप कोहनियों को घुमाते हैं तो कोशिश करे की कोहनियों को आपस में पीछे एक दूसरे से मिलाने का। ऐसा करने से आपकी आंतरिक मांसपेशियां तक खीचाव आने से वहा की मांसपेशियां लचीली बनती है और ताकतवर भी बनती है। इससे कंधे में बहुत आराम होता है।

यह क्रिया बहुत आसान है। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं आप ऑफिस में हैं या आप घर पर हैं। इस क्रिया को करने में आपको सिर्फ 2:00 से 3:00 मिनट तक का समय लगता है। एक से सवा मिनट का समय आपको घड़ी की दिशा में करने में और एक से सवा मिनट का समय आपको घड़ी की विपरीत दिशा में करने में लगता है। 1 मिनट का समय आपको यह अवलोकन करने में लगता है कि इस क्रिया को करने से पहले और करने के बाद में क्या फर्क है। आप दिन में सिर्फ 3 मिनट निकाल कर अपने कंधों को स्वस्थ बना सकते हैं।

स्कन्ध चक्र क्रिया के लाभ

कंधों की जकड़न में आराम, कंधों के दर्द में आराम, गर्दन दर्द में आराम और कंधे की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

आप सभी प्यारे मित्रों का धन्यवाद आप सभी का दिन मंगलमय रहे। सभी स्वस्थ, मस्त और आनंदित रहे

Yogacharya Dhakaram
Yogacharya Dhakaram, a beacon of yogic wisdom and well-being, invites you to explore the transformative power of yoga, nurturing body, mind, and spirit. His compassionate approach and holistic teachings guide you on a journey towards health and inner peace.
Share

Recent Articles