योगाचार्य ढाकाराम इंडियन योग एसोसिएशन, राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

भारत के सभी योग संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठन इंडियन योग एसोसिएशन (IYA) की राजस्थान इकाई की राज्य कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हाल ही में किया गया। यह बैठक बप्पा रावल सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता इंडियन योग एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सुबोध तिवारी ने की। बैठक में राजस्थान के विभिन्न योग विशेषज्ञों और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत संयुक्त सचिव हिमांशु पालीवाल द्वारा पिछली बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा और संगठन की अब तक की प्रगति पर प्रकाश डालने से हुई। इसके बाद, महासचिव सुबोध तिवारी ने संगठन की कार्ययोजना और अपेक्षाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
राज्य कार्यकारिणी की नई नियुक्तियाँ
सर्वसम्मति से राजस्थान राज्य कार्यकारिणी के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
- महेश शर्मा – अध्यक्ष
- योगाचार्य ढाकाराम – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- डॉ. हनवंत सिंह एवं मेघ सिंह – उपाध्यक्ष
- डॉ. दीपेंद्र सिंह – सचिव
- हिमांशु पालीवाल – संयुक्त सचिव
- दीक्षा जामवाल – कोषाध्यक्ष

इसके अतिरिक्त, अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निम्नानुसार सौंपी गईं:
- डॉ. हेमराज चौधरी – लीगल समन्वयक
- डॉ. वीणा मूंदड़ा – सदस्यता समन्वयक
- शिवानी वर्मा – आयोजन समन्वयक
- डॉ. पूर्णेंदु एवं डॉ. गुनीत मोंगा – प्रकाशन एवं रिसर्च समन्वयक
- योगी मनीष – प्रचार समन्वयक
- इंदिरा डांगी एवं करतार सिंह – सदस्य

राजस्थान योग आयोग के गठन का प्रस्ताव पारित
बैठक में राजस्थान योग आयोग के गठन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह प्रस्ताव अब सरकार को भेजा जाएगा।
इस नई कार्यकारिणी का गठन और योग आयोग की स्थापना का यह प्रयास राजस्थान में योग के प्रचार-प्रसार और संस्थागत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
